पीएम मोदी ने दी पुतिन को जन्मदिन की बधाई, भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की और उन्हें 73वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Spoke with my friend President Putin and conveyed warm birthday greetings and best wishes for his good health and long life. Deeply appreciate his personal commitment to deepening India–Russia ties over the years.@KremlinRussia_E
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2025
सरकारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की और कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है। बातचीत में दोनों नेताओं ने रक्षा, ऊर्जा सहयोग और व्यापार जैसे अहम मुद्दों की समीक्षा की और रणनीतिक तथा आर्थिक साझेदारी को और गहराने की दिशा में साझा दृष्टिकोण पर चर्चा की।
इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि उन्हें इस साल दिसंबर 2025 में होने वाले 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने की प्रतीक्षा है।
यह बातचीत दोनों नेताओं के बीच पहले हुई चर्चा की अगली कड़ी थी, जिसमें उन्होंने विभिन्न चल रहे परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया था और भारत-रूस रिश्तों को “मजबूत और समय की कसौटी पर खरे” बताया था। राष्ट्रपति पुतिन ने उस समय हुई बातचीत का उल्लेख रूस सरकार के एक बैठक में भी किया था और नई दिल्ली के साथ मजबूत संबंधों को रेखांकित किया था।





