7-8 सितंबर को मौसम की मार! इन राज्यों में हो सकती है रिकॉर्ड तोड़ बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात और राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में बना लो-प्रेशर एरिया पश्चिम की ओर बढ़कर डिप्रेशन में बदल गया है। इसी वजह से इन राज्यों में अगले 24 घंटों में भारी से बेहद भारी बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, 7 सितंबर को गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में अत्यधिक भारी बारिश (30 सेमी या उससे ज्यादा) हो सकती है। एक दिन पहले हुई तेज बारिश ने पहले ही कई इलाकों में हालात बिगाड़ दिए हैं।
बहु मौसम संबंधी चेतावनी
मुख्यबिंदु
दक्षिण राजस्थान के मध्य भागों पर बना एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र, 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिण राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात के ऊपर एक अवदाब में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से, 7 सितंबर तक गुजरात राज्य और राजस्थान में… pic.twitter.com/DVeTZO51Qr
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 6, 2025
इन राज्यों में भी अलर्ट
7 सितंबर: कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश
8 सितंबर: पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, गुजरात में भारी बारिश
9 सितंबर: पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भारी बारिश
11-12 सितंबर: पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश
पंजाब में बाढ़ से तबाही, अब तक 46 लोगों की मौत
पंजाब में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं, जिससे कई जिलों में फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई है। कई गांव पानी में डूब गए हैं। 40-50 गांवों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, “लोगों की मदद नवंबर तक करनी होगी।” अब तक 46 लोगों की मौत की खबर है। सेना ने मेडिकल कैंप लगाए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।
गुजरात में जलभराव और सड़क बंद
गुजरात के वडोदरा में सुबानपुरा, तरसाली और वडसार के रिहायशी इलाकों में 6 सितंबर को पानी भर गया। विश्वामित्री नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नगर निगम ने कोटेश्वर रोड का एक हिस्सा बंद कर दिया है।





