विदेश

कैंसर पर रूस का बड़ा वार! तैयार हुई पहली mRNA वैक्सीन

रूस के वैज्ञानिकों ने कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रूस की फेडरल मेडिकल एंड बायोलॉजिकल एजेंसी (FMBA) ने घोषणा की है कि उनका विकसित किया गया mRNA आधारित कैंसर वैक्सीन अब नैदानिक उपयोग के लिए तैयार है। एजेंसी की प्रमुख वेरोनिका स्कोर्तसोवा ने बताया कि यह वैक्सीन पिछले तीन सालों से प्रीक्लिनिकल ट्रायल में थी और इस दौरान इसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता दोनों साबित हुई हैं।

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह वैक्सीन ट्यूमर को छोटा करने और उसके विकास को धीमा करने में 60 से 80 प्रतिशत तक कारगर है। खास बात यह है कि इसे बार-बार उपयोग करना भी सुरक्षित पाया गया है। वैक्सीन को हर मरीज के लिए उसके व्यक्तिगत RNA के आधार पर अनुकूलित किया जाएगा, जिससे इसका असर और बेहतर होगा।

FMBA प्रमुख ने बताया कि वैक्सीन को आधिकारिक मंजूरी के लिए आवेदन किया जा चुका है और इसकी पहली खुराक का उपयोग कोलोरेक्टल कैंसर के इलाज में किया जाएगा। इसके अलावा, ग्लियोब्लास्टोमा (मस्तिष्क कैंसर) और मेलेनोमा (त्वचा कैंसर) के लिए भी टीकों पर तेजी से काम हो रहा है।

प्रीक्लिनिकल स्टडी में यह भी पाया गया कि इस वैक्सीन से मरीजों की जीवित रहने की संभावना बढ़ी है। शोधकर्ताओं का मानना है कि कैंसर उपचार में यह खोज एक नया मोड़ साबित हो सकती है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button