SIIMA Awards 2025 में ‘पुष्पा 2’ का जलवा, सुकुमार ने किया पुष्पा 3 का ऐलान

दुबई में आयोजित SIIMA अवॉर्ड्स 2025 पूरी तरह से ‘पुष्पा 2: द रूल’ के नाम रहे। फिल्म ने पांच बड़ी कैटेगिरी में जीत हासिल की। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अल्लू अर्जुन को मिला, जबकि रश्मिका मंदाना को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। निर्देशक सुकुमार को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, देवी श्री प्रसाद ने बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और शंकर बाबू कंदुकुरी ने बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का खिताब जीता।
अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर खुशी जताते हुए लिखा कि लगातार तीसरी बार SIIMA अवॉर्ड जीतना उनके लिए गर्व का पल है। उन्होंने इसका श्रेय डायरेक्टर सुकुमार, पूरी टीम और फैन्स को दिया।
View this post on Instagram
अवार्ड फंक्शन के दौरान होस्ट ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “पार्टी नहीं है पुष्पा?” इसके बाद सवाल आया कि क्या तीसरा पार्ट बनेगा। इस पर सुकुमार ने अल्लू अर्जुन और प्रोड्यूसर की तरफ देखा और हंसते हुए कहा, “बिल्कुल, पुष्पा 3 आ रही है।” इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2021 में आई ‘पुष्पा: द राइज’ ने महामारी के दौरान लगभग ₹350 करोड़ की कमाई कर साल की सबसे बड़ी फिल्म का खिताब जीता था। इसके बाद 2024 में रिलीज हुई ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 1871 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया। यह तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और ऑल इंडिया स्तर पर केवल ‘दंगल’ से पीछे रही।
PUSHPA’S RULE AT SIIMA ❤🔥
Team #Pushpa2TheRule wins big at the prestigious @siima awards with 5 top awards ✨
Best Actor – Icon Star @alluarjun
Best Director – @aryasukku
Best Actress – @iamRashmika
Best Music Director – @ThisIsDSP
Best Playback Singer (Male) – Shankar Babu… pic.twitter.com/wBeqoY0I5V— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) September 6, 2025
‘पुष्पा 2’ का अंत बड़े क्लिफहैंगर पर हुआ था, जिससे फैन्स तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि निर्देशक सुकुमार के अन्य प्रोजेक्ट्स और अल्लू अर्जुन के एटली की साइ-फाई फिल्म में बिजी होने के कारण पुष्पा 3 नहीं बनेगी। लेकिन अब इसकी आधिकारिक पुष्टि ने सभी अटकलों को खत्म कर दिया है।





