फिर बदलेगा मौसम का रंग, अगले 6 दिन तक खतरे की घंटी!

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार, 25 अगस्त को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात और ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी के अनुसार, गुजरात में 30 अगस्त तक और राजस्थान में 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 24, 2025
दिल्लीवासियों ने सोमवार सुबह बारिश के साथ दिन की शुरुआत की। मौसम विभाग ने 25 अगस्त के लिए पीला अलर्ट (Yellow Alert) हटा लिया है, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटों की संभावना जताई है। अगस्त महीने में अब तक दिल्ली में 254.8 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य औसत 233.1 मिमी से ज्यादा है।
क्षेत्रीय मौसम विभाग ने सुबह 8:20 बजे नाउकास्ट चेतावनी जारी की। इसमें कहा गया कि अगले दो घंटे में दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों जैसे आईटीओ, द्वारका, नजफगढ़, पंजाबी बाग, रोहिणी, वसंत कुंज, गुरुग्राम, मानेसर, बहादुरगढ़ आदि में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
#WATCH | Delhi wakes up to a fresh spell of rain over several parts of the National Capital. Visuals from ITO. pic.twitter.com/HJDAt8mtt7
— ANI (@ANI) August 25, 2025
सोमवार सुबह मुंबई के कई हिस्सों में भी तेज बारिश हुई। सायन गांधी मार्केट और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे समेत कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने आज के लिए मध्यम बारिश की संभावना जताई है और अगले दो दिन तक पीला अलर्ट जारी किया है।
#WATCH | Mumbai: Rain causing waterlogging in Sion’s Gandhi Market area pic.twitter.com/pFJRXiWWp0
— ANI (@ANI) August 25, 2025
राजस्थान में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बांसवाड़ा जिले में नदी के उफान से संगमेश्वर मंदिर पानी में डूब गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में श्रद्धालु मंदिर की छत पर चढ़कर आरती करते नजर आ रहे हैं।
#WATCH | Banswara, Rajasthan: The water level in the river of Banswara district rises due to heavy rainfall. Sangameshwar Temple submerges in the floodwater. Devotees climb to the top of the temple for the aarti. pic.twitter.com/0PFsyQ2z2U
— ANI (@ANI) August 25, 2025
आईएमडी ने कहा कि आज असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों तक अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में 26 अगस्त तक, राजस्थान में 27 अगस्त तक और उत्तर प्रदेश में 25, 29 और 30 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है।





