विदेश

गाजा हमले में 5 पत्रकारों की मौत, इजरायल ने कहा 1 हमास आतंकवादी

गाजा शहर के अल-शिफा अस्पताल के पास हुए एक इज़राइली हमले में अल-जज़ीरा के कम से कम पांच पत्रकार मारे गए हैं. प्रसारणकर्ता के अनुसार, पीड़ितों में अल-जज़ीरा के संवाददाता अनस अल-शरीफ और मोहम्मद क़रीक़ेह, साथ ही कैमरामैन इब्राहिम ज़हीर, मोअमेन अलीवा और मोहम्मद नौफ़ल शामिल हैं.

 

अल-जज़ीरा के अनुसार, ये पत्रकार अल-शिफा अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर प्रेस के लिए लगे एक टेंट को निशाना बनाकर किए गए इज़राइली हमले में मारे गए सात लोगों में शामिल थे.

इजरायल के हमले को लेकर अल जजीरा के अनस अल-शरीफ ने अपनी आखिरी पोस्ट में लिखा, “अगर मेरे ये शब्द आप तक पहुंचें तो जान लीजिए कि इज़रायल मुझे मारने और मेरी आवाज़ दबाने में कामयाब हो गया है, लेकिन गाज़ा को मत भूलना”. अल जज़ीरा ने एक स्थानीय अस्पताल के प्रमुख के हवाले से कहा कि गाजा शहर में उनके तंबू पर हुए इज़रायली हमले में उनके 4 पत्रकार मारे गए.

इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने अनस को आतंकी बताया है. इजरायली मिलिट्री की तरफ से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि हमास आतंकवादी अनस अल-शरीफ, जो खुद को अल जज़ीरा का पत्रकार बताता था. अल-शरीफ हमास के एक आतंकवादी समूह का प्रमुख था और उसने इज़रायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों पर रॉकेट से हमले किए थे.

 

आईडीएफ ने कहा कि गाजा से मिली खुफिया जानकारी और दस्तावेज़, जिनमें रोस्टर, आतंकवादी प्रशिक्षण सूचियां और वेतन रिकॉर्ड शामिल हैं, साबित करते हैं कि अनस अल शरीफ अल जज़ीरा से जुड़ा एक हमास कार्यकर्ता था. साथ ही कहा कि प्रेस बैज आतंकवाद के लिए ढाल नहीं है.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button