मनोरंजन

थिएटर के बाद अब OTT पर धमाल मचाएगी ‘दृश्यम 3’, रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट

सुपरस्टार Mohanlal की फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई थी। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब दर्शक इसकी OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है।

फिल्म किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
फिल्म की स्ट्रीमिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आ चुकी है। ‘दृश्यम 3’ को OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर रिलीज किया जाएगा। खुद प्लेटफॉर्म ने कंफर्म किया है कि वह इस फिल्म का ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर है। हालांकि, मेकर्स और प्राइम वीडियो की तरफ से अभी तक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

कब OTT पर आएगी ‘दृश्यम 3’?
जानकारी के मुताबिक, फिल्म अपने थिएटर रन के बाद OTT पर स्ट्रीम होगी। आमतौर पर बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब 6 से 8 हफ्तों के भीतर OTT पर आ जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘दृश्यम 3’ जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

दर्शकों में बढ़ा एक्साइटमेंट
21 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई ‘दृश्यम 3’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म अभी भी कई सिनेमाघरों में चल रही है। ऐसे में जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए, वे इसकी OTT रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म
‘दृश्यम 3’ इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है। पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद 2021 में दूसरा पार्ट आया, जिसे कोविड महामारी के दौरान सीधे OTT पर रिलीज किया गया था। इस फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता इतनी ज्यादा रही कि हिंदी समेत कई भाषाओं में इसके रीमेक भी बनाए गए।

मूल रूप से मलयालम भाषा में बनी ‘दृश्यम 3’ को तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी डब करके रिलीज किया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button