Esha Singh ने ISSF वर्ल्ड कप 2026 में जीता गोल्ड, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

भारतीय निशानेबाज Esha Singh ने ISSF वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। यह प्रतियोगिता जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित की गई थी। ईशा ने फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 50 में से 43 अंक हासिल किए, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बन गया है।
21 साल की ईशा सिंह ने सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में यह रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। यह इस सीजन में राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धाओं में भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी है। इस जीत के साथ ईशा ने दिसंबर में इटली के रोम में होने वाले ISSF वर्ल्ड कप फाइनल के लिए भी सीधे क्वालिफाई कर लिया है। रजत पदक जर्मनी की डोरेन वेनेकैम्प ने जीता, जबकि कांस्य पदक बुल्गारिया की मिरोस्लावा मिन्चेवा को मिला।
अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी मिला-जुला रहा। Manu Bhaker क्वालिफिकेशन में 12वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। वहीं, राही सरनोबत भी 14वें स्थान पर रहीं। भारत की अर्शदीप कौर और तेजस्विनी ने RPO कैटेगरी में हिस्सा लिया और क्रमशः 44वें और 51वें स्थान पर रहीं।
इससे पहले भी इस सीजन में भारत ने शूटिंग में दो मेडल जीते हैं। स्पेन के ग्रेनाडा में हुए वर्ल्ड कप में भारत ने मिक्स्ड टीम एयर पिस्टल में गोल्ड जीता था, जबकि कजाकिस्तान के अल्माटी में मिक्स्ड टीम ट्रैप में ब्रॉन्ज मेडल मिला था।





