ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने दिया CM पद से इस्तीफा, DK शिवकुमार हो सकते हैं नए मुख्यमंत्री

Karnataka CM Resignation: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री DK शिवकुमार भी राजभवन पहुंचे। हालांकि राज्यपाल थावरचंद गहलोत फिलहाल शहर से बाहर हैं, इसलिए इस्तीफा उनके विशेष सचिव को सौंपा गया।

इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत में सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जब भी उनसे इस्तीफा मांगता, वह इसके लिए तैयार थे।

सिद्धारमैया ने कहा, “मैंने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मुझे विश्वास है कि राज्यपाल के लौटने के बाद इसे संवैधानिक प्रक्रिया के तहत स्वीकार कर लिया जाएगा।”

बता दें कि मुख्यमंत्री Siddaramaiah ने गुरुवार सुबह को अपने बेंगलुरु स्थित आवास पर कैबिनेट सहयोगियों के साथ हुई अहम बैठक में मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फैसला घोषित कर दिया। इसके साथ ही लंबे समय से चल रहा नेतृत्व विवाद समाप्त होता दिख रहा है।

बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री D. K. Shivakumar को सिद्धारमैया को गले लगाते और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते देखा गया। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से सत्ता परिवर्तन को मंजूरी मिलने के बाद अब डीके शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है।

कांग्रेस हाईकमान ने लिया फैसला

सूत्रों के अनुसार, पिछले 48 घंटों में दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ कई दौर की बातचीत हुई। इस बैठक में Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra और K. C. Venugopal शामिल थे।

बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया को ट्रांजिशन पैकेज के तहत राज्यसभा सीट की पेशकश भी की गई है। हालांकि, उनका भविष्य का राजनीतिक रोल अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

2.5 साल के फॉर्मूले पर खत्म हुआ विवाद

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की जीत के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर अंदरूनी खींचतान जारी थी। पार्टी के भीतर कथित 2.5-2.5 साल के सत्ता साझेदारी फॉर्मूले की चर्चा लगातार होती रही।

डीके शिवकुमार समर्थक लंबे समय से नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे थे, जबकि सिद्धारमैया 2028 चुनावों से पहले एंटी-इंकम्बेंसी की दलील देते हुए पद छोड़ने को लेकर सतर्क थे।

अब पार्टी नेतृत्व ने इस विवाद का समाधान निकालते हुए सत्ता हस्तांतरण का फैसला कर लिया है।

राजभवन जाने की तैयारी

सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय भी मांगा है। हालांकि राजभवन सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल Thaawarchand Gehlot फिलहाल निजी दौरे पर इंदौर में मौजूद हैं।

उधर, कांग्रेस की राज्य इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एकता का संदेश साझा किया। वहीं डीके शिवकुमार के समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाना शुरू कर दिया।

नाश्ते की बैठक बनी राजनीतिक चर्चा का केंद्र

इस हाई-प्रोफाइल बैठक में इडली, डोसा, सांभर, चटनी और केसरीबाथ परोसा गया। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा नाश्ते से ज्यादा सत्ता परिवर्तन की रही।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस अब कर्नाटक में नेतृत्व को स्थिर कर 2028 चुनावों की तैयारी करना चाहती है।

क्या होगा सिद्धारमैया का अगला कदम?

सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया फिलहाल राष्ट्रीय राजनीति में तुरंत जाने के बजाय वरुणा सीट से विधायक बने रहना चाहते हैं। माना जा रहा है कि वह राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका जारी रख सकते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. ¿Qué tal va eso? llevo tiempo observando cómo
    evolucionan las tendencias en las webs de azar.
    Para ser honesto, pienso que muchos apostadores se olvidan de lo crucial que es gestionar correctamente el presupuesto antes de comenzar.
    Me he dado cuenta de que las ofertas ya no son tan directos como antes, y muchas veces es mejor mirar
    la letra pequeña en rodeoslot online para no llevarse sorpresas con el requisito de apuesta.
    Igualmente, percibo que los pagos en vivo dan mejores ventajas que
    las jugadas previas, pero el factor pérdida obviamente se mantiene.
    Habéis sentido esa racha con los slots, o creéis que
    simplemente es suerte pura? Me encantaría conocer qué pensáis
    sobre esto y si habéis encontrado algún método que efectivamente sirva para mantener beneficios a larga distancia.
    ¡Mucha suerte a todos y espero vuestros comentarios.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button