मनोरंजन

सिद्धार्थ-जाह्नवी की ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को होगी रिलीज, देखिए नया मोशन पोस्टर

दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘परम सुंदरी’ अब 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी नई तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी जारी किया गया है जिसमें सिद्धार्थ और जाह्नवी एक साथ नजर आ रहे हैं, जिससे दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


इसके साथ ही फिल्म का पहला गाना ‘परदेसिया’ भी रिलीज कर दिया गया है। गाने में सिद्धार्थ और जाह्नवी की रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों किरदार एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते हैं और गीत में अपने जज्बातों का इजहार करते दिखते हैं।

फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसे लेकर फैन्स के बीच काफी उत्साह है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button