CM मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियां पड़ी बंद, टेंक में पेट्रोल की जगह मिला पानी, पेट्रोल पंप सील

रतलाम जिले में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा है. सीएम के इस दौरे से पहले उनका काफिला गुरुवार शाम रतलाम के लिए रवाना हुआ था. उनके इस काफिले में करीब 19 गाड़ियां शामिल थी, लेकिन अचानक सीएम के काफिले की कुल 19 गाड़ियां एकाएक बंद पड़ कईं. जिसके बाद गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर्स को गाड़ी में धक्का लगाना पड़ा.
रतलाम में CM के काफिले के लिए आईं 19 इनोवा गाड़ियां अचानक बंद हो गईं. गाड़ियों के टैंक खोलकर देखे गए तो तेल संग पानी निकला. पेट्रोल पंप सील कर दिया गया. रात में ही दूसरी गाड़ियां मंगवाई गईं. पेट्रोल पंप मालिक शक्ति पत्नी एचआर बुंदेला हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार शाम सीएम मोहन के रतलाम दौरे से पहले रतलाम के लिए रवाना हुईं सीएम काफिले की 19 गाड़ियों ने एक पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया था. आशंका जताई गईं कि पेट्रोल पंप का डीजल मिलावटी होने के कारण काफिले की गाड़ियां बंद पड़ गई. डीजल में पानी मिलाने की संभावना जताई गई है. घटना रात करीब 10 बजे की है. ढोसी गांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर घटना की जानकारी मिलने के बाद भारत पेट्रोलियम के क्षेत्रीय अधिकारी भी पहुंचे.
सीएम काफिले की 19 गाड़ियों के अचानक बंद होने की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आनन-फानन में उस पेट्रोल पंप को सील कर दिया, जहां से काफिले की गाड़ियों में तेल भऱवाया गया था. खाद्य विभाग के अधिकारी ने डीजल में मिलावट की पुष्टि की है, जिसके बाद प्रशासन ने पेट्रोल पंप के खिलाफ एक्शन लिया.





