जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बेकाबू हुए 3 हाथी, अफरातफरी में लोग घायल

आज अहमदाबाद में 148वीं जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जा रही है. इस बीच यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया. दरअसल बीच यात्रा के दौरान एक हाथी डीजे की तेज आवाज के चलते बेकाबू हो गया और वह इधर-उधर दौड़ने लगा, जिसे देख आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया. हालांकि कुछ ही देर में महावतों ने हाथी को काबू में कर लिया
Watch | Three elephants in Ahmedabad Rath Yatra procession went out of control and started running in the Khadia area of the city. pic.twitter.com/iqNGRjROVo
— DeshGujarat (@DeshGujarat) June 27, 2025
अहमदाबाद रथयात्रा के रूट में खाड़िया विस्तार जगह पड़ती है, जहां से हाथियों के बेकाबू होने का वीडियो वायरल हुआ. डीजे की तेज आवाज से एक हाथी भड़क गया और दौड़ने लगा. उस हाथी को देखकर बाकी के दो हाथी भी बेकाबू हो गए. बताया जा रहा कि यात्रा में 5-6 हाथी बेकाबू हुए थे. इनमें से तीन हाथी खाड़िया की गलियों में दौड़ने लगे थे. इस भगदड़ में तीन से चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. उनमें से एक मीडियाकर्मी है. हालांकि गनीमत रही कि किसी को भी ज्यादा चोटें नहीं आई हैं.
बेकाबू हांथियों को महावत और वन कर्मियों द्वारा काबू में किया गया साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया. 15 मिनट के ब्रेक के बाद, हाथियों को गलियों से निकाल कर मुख्य मार्ग पर लाया गया और उन्हें काबू करने के बाद रथयात्रा फिर से शुरू की गई.





