‘कोई भी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता…’: टीम इंडिया की हार पर गौतम गंभीर

इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने न्यूज़ ब्रीफिंग में मीडिया के सामने टीम की कमियों की बात की साथ ही मैच में कैच छूटने पर हो रहे ट्रोल जयसवाल पर उन्होंने कहा वह अच्छा फील्डर है और कोई जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता.
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, “दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स ने भी कैच छोड़ी हैं. कोई भी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता. लेकिन हां, बल्लेबाजी के नजरिए से यह निराशाजनक है…जब हमारे पास मौका था, अगर हम पहली पारी में 600 के आसपास स्कोर बनाते, तो हम ऐसी स्थिति में होते जहां हम हावी हो सकते थे, लेकिन फिर भी ऐसी चीजें होती हैं. अच्छी बात यह रही कि सभी 4-5 दिनों में हमारे पास ऐसे मौके थे, जहां से हम इस टेस्ट मैच में हावी हो सकते थे.”
#WATCH इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, “दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स ने भी कैच छोड़ी हैं। कोई भी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता। लेकिन हां, बल्लेबाजी के… pic.twitter.com/IzcSSvemIv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2025
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से 24 के बीच हेडिंग्ले स्थित लीड्स के मैदान में खेला गया. जहां टीम इंडिया का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा. मगर चौथी पारी में क्षेत्ररक्षकों की थोड़ी चूक की वजह से गिल एंड कंपनी को शिकस्त का सामना करना पड़ा.
मैच के बाद लीड्स में हुई चूक का कैप्टन गिल ने भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘एक शानदार टेस्ट, हमारे पास मौके थे. मगर कैच छोड़ना हमारे लिए काफी महंगा रहा. कल, हम उनके सामने 430 रन का लक्ष्य रखने के बारे में सोच रहे थे. मगर हमारे आखिरी के कुछ विकेट 25 रन पर ही गिर गए.’
भारतीय कप्तान ने कहा, ‘पहले सत्र में हमने उम्दा गेंदबाज की थी. काफी कंजूसी के साथ रन खर्च किए. मगर जब गेंद एक बार पुरानी हो जाती है, उसके बाद रन रोकना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसी स्थिति में गेंद के नरम होने के बाद भी विकेट की तलाश करते रहना चाहिए.’





