रितेश देशमुख लेकर आ रहे हैं ‘राजा शिवाजी’, छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित मेगा फिल्म

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख एक भव्य ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ लेकर आ रहे हैं, जिसका पहला लुक हाल ही में जारी किया गया है। यह फिल्म मराठा वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। खास बात यह है कि रितेश न सिर्फ इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि इसके साथ डायरेक्शन में भी डेब्यू कर रहे हैं।
View this post on Instagram
‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसमें शिवाजी महाराज तलवार थामे युद्धभूमि में खड़े नजर आ रहे हैं। यह झलक उनके साहस और शौर्य की प्रतीक है।
इस पीरियड ड्रामा फिल्म में रितेश के साथ अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, सचिन खेडेकर, अमोल गुप्ते और जेनेलिया डिसूजा जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। अभिषेक बच्चन ने भी फिल्म से जुड़ा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें भारत के महान योद्धा को श्रद्धांजलि देने का सौभाग्य और सम्मान प्राप्त हुआ है।
‘राजा शिवाजी’ को 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म सिर्फ मराठी और हिंदी में ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी कुल छह भाषाओं में रिलीज होगी। इसे जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।





