भारत

Live Update: भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, लाहौर पर दागी मिसाइल

पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर उकसावे वाली कार्रवाई सामने आई है। गुरुवार रात जम्मू एयरपोर्ट को निशाना बनाकर हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि भारतीय सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन हमलों को नाकाम कर दिया। हमले के बाद जम्मू और कटरा क्षेत्र में एहतियातन ब्लैकआउट किया गया है। वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भी सुरक्षा के मद्देनज़र बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।

रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, “आज जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों द्वारा जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाया गया. स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के अनुरूप गतिज और गैर-गतिज क्षमताओं का उपयोग करके खतरों को तेजी से बेअसर कर दिया गया. किसी के हताहत होने या भौतिक नुकसान की सूचना नहीं मिली. भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है.”

  • विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी से बात की। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, “आतंकवाद का डटकर मुकाबला करने के लिए भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा हुई। किसी भी तरह की वृद्धि पर कड़ी प्रतिक्रिया होगी।”

  • भारत ने पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई का जवाब देना शुरू कर दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। लाहौर में भारत की ओर से एक बड़ा ड्रोन अटैक किया गया है। इससे पहले पाकिस्तान ने जम्मू, राजस्थान, पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों में मिसाइल हमले किए थे, जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते हवा में ही नष्ट कर दिया था।
  • भारत ने जवाबी सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के अत्याधुनिक एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान को मार गिराया है। यह ऑपरेशन भारतीय वायुसेना द्वारा सीमा के पास किए गए हाई लेवल एयर डिफेंस अभियान का हिस्सा था। AWACS पाकिस्तान की निगरानी और युद्ध नियंत्रण प्रणाली का अहम हिस्सा था। इसे गिराकर भारत ने उसकी रणनीतिक क्षमताओं को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

  • भारतीय सेना ने पाकिस्तान का एक F-16 फाइटर जेट भी गिराया है. सीमा पर ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने जवाब दिया। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के JF-17 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। यह वही विमान है, जिस पर पाकिस्तान को काफी गर्व था। JF-17 फाइटर जेट्स पाकिस्तान को उसके करीबी सहयोगी चीन से मिले थे। बाद में पाकिस्तानी सेना ने इन विमानों के पुर्जे चीन से मंगवाकर देश में ही उन्हें असेंबल करना शुरू कर दिया था।
  • पाकिस्तान ने पठानकोट में भी कई स्थानों को निशाना बनाने की कोशिश की है. हालांकि भारत में S-400 डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया है। भारतीय सेना ने उसके हमलों को नाकाम बना दिया है और उसके 8 मिसाइलों को तबाह कर दिया है. सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ने यह हमला सतवारी, एयरपोर्ट, सुंजवान, जानीपुर, चौधी इलाकों में ड्रोन हमला है. जम्मू यूनिवर्सिटी के पास दो पाकिस्तानी ड्रोन मिले हैं, जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button