मनोरंजन

तमन्ना भाटिया बनेंगी राकेश मारिया की पत्नी, रोहित शेट्टी की नई फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। जहां वह हाल ही में ‘ओडेला 2’ को लेकर चर्चा में थीं, वहीं अब उनकी एक नई फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तमन्ना, रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ नजर आ सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी एक नई एक्शन-ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में होंगे और राकेश मारिया का किरदार निभाएंगे। वहीं, तमन्ना भाटिया को उनकी पत्नी प्रीति मारिया की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है।

फिल्म की कहानी के अनुसार, तमन्ना का किरदार प्रीति मारिया अपने पति राकेश मारिया की जिंदगी में एक मजबूत सहारा हैं। जब राकेश अपने करियर के सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहे होते हैं और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे होते हैं, तब प्रीति उनके परिवार और मानसिक संबल का आधार बनती हैं। यह किरदार फिल्म में एक भावनात्मक और प्रेरक पक्ष लेकर आएगा, जिसे लेकर तमन्ना बेहद उत्साहित और गर्वित महसूस कर रही हैं।

अगर तमन्ना इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं, तो यह जॉन अब्राहम के साथ उनकी दूसरी ऑनस्क्रीन उपस्थिति होगी। इससे पहले दोनों निखिल आडवाणी की फिल्म ‘वेदा’ में नजर आ चुके हैं, जिसमें तमन्ना ने जॉन की पत्नी की भूमिका में कैमियो किया था।

फिल्म की शूटिंग 18 अप्रैल से मुंबई में शुरू हो चुकी है और शहर के 40 अलग-अलग लोकेशनों पर इसे फिल्माया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह फिल्म राकेश मारिया की आत्मकथा लेट मी से इट नाउ पर आधारित होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है और तमन्ना की एंट्री ने इस प्रोजेक्ट को और दिलचस्प बना दिया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button