IIFA Awards 2025 में करीना कपूर ने परफॉरमेंस के जरिये दिया अपने दादा राज कपूर को ट्रिब्यूट
IIFA 2025 का ग्रैंड सेलिब्रेशन कल शाम जयपुर में हुआ. इस फिल्म अवॉर्ड्स के दौरान कई परफॉर्मेंस हुईं और IIFA ने अपने सोशल मीडिया पर उन परफॉर्मेंस की छोटी-छोटी क्लिप्स को पोस्ट भी किया है. इन सभी क्लिप्स में करीना कपूर खान के अपने दादा राज कपूर को ट्रिब्यूट देने वाले परफॉर्मेंस ने सभी फैन्स का ध्यान अपनी ओर खिंच ही लिया. इस परफॉरमेंस में करीना कपूर खान अपने दादा राज कपूर के मशहूर गानों पर डांस करती नजर आयी.
एक क्लिप में, करीना कपूर राज कपूर की फिल्म श्री 420 के गाने “मेरा जूता है जापानी” पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. इसमें करीना ने ग्रे जैकेट और फेडोरा हैट के साथ ब्लैक आउटफिट पहना है और ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की करीना ने राज कपूर के सिग्नेचर लुक को बखूबी रिक्रिएट किया है. उन्होंने अपने दादा के समान पोटली भी कैरी की.
दूसरी क्लिप में करीना को श्री 420 के एक और मशहूर गाने – “प्यार हुआ इकरार हुआ” पर परफॉर्म करते हुए दिखाया गया है. इस बार, उन्होंने IIFA के अवार्ड में क्लासिक ब्लैक-एंड-व्हाइट साड़ी पहनकर नरगिस को श्रद्धांजलि दी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
यही नहीं करीना ने राज कपूर द्वारा निर्देशित बॉबी के हिट ट्रैक “झूठ बोले कौवा काटे” पर भी परफॉर्म किया। इस डांस के साथ उन्होने चाचा ऋषि कपूर को भी श्रद्धांजली दी.
अभी कुछ समय पहले ही कपूर परिवार ने राज कपूर के 100 इयर्स का सेलिब्रेशन भी किया था. जिसमें राज कपूर की कई फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की गयी थी.
इस इवेंट में करीना के साथ-साथ माधुरी ने भी ‘चोली के पीछे क्या है, चने के खेत’ गाने पर डांस किया. यही नहीं शाहरुख़ ने भी माधुरी के साथ दिल तो पागल है के ट्रेक पर जबरदस्त डांस परफॉरमेंस किया.





