राजनीति

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई CM, बधाइयों का लगा तांता

27 साल बाद दिल्ली को भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री मिला है. बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई है. साथ ही प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री पद संभालेंगे, जबकि विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के नए स्पीकर होंगे. दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, “मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और विधायक दल को धन्यवाद देती हूं.”

रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य बुधवार को रामलीला मैदान में आयोजित एक बड़े समारोह में दोपहर 12:30 बजे शपथ लेंगे. पार्टी आलाकमान ने विधायक दल की बैठक के लिए वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था.

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “दिल्ली में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और उनके प्रयासों से दिल्ली विकसित भारत की विकसित राजधानी बनेगी.”

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर बहुत-बहुत बधाई. मुझे उम्मीद है कि वह दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादे पूरे करेंगी. हम दिल्ली के लोगों के विकास और कल्याण के लिए उनके हर काम में उनका साथ देंगे.”

Show More
Back to top button