मौसम

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा जहरीली, बहुत खाब श्रेणी में पहुंचा AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत छाई रही, जबकि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में रहा. शुक्रवार सुबह 7 बजे, सीपीसीबी ने दिल्ली का AQI 371 दर्ज किया, जिसने इसे बहुत खराब श्रेणी में रखा.

 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ट के मुताबिक, सुबह 7 बजे तक चांदनी चौक के AQI 359, IGI एयरपोर्ट (T3) में 357, ITO में 344, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 342, RK पुरम में 372, ओखला फेज 2 में 374, पटपड़गंज में 379, सोनिया विहार में 400 और अया नगर में AQI 359 दर्ज किया गया.

 

राष्ट्रीय राजधानी में धुंध छाई हुई है. वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार दिल्ली का AQI कई क्षेत्रों में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है.

लोधी रोड पर सुबह की सैर पर निकले सूर्यकांत ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब है और सुबह की सैर के लिए आने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है. उन्होंने आगे कहा, दिल्ली के प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब है. अफसोस की बात है, स्कूल ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं. आंखे जल रही हैं, सुबह की सैल के लिए आने वाले लोगों की संख्या भी लगातार कम हो रही है.

 

12वीं कक्षा के एक छात्र प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि उच्च AQI के कारण उनकी कक्षाएं भी ऑनलाइन हो गई हैं.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button