ताज़ा खबरें

भारत में अबतक के सबसे विनाशकारी लैंडस्लाइड, जिसमें हजारों ने गवाई अपनी जान

केरल के वायनाड में कुदरत ने कहर बरपाया और लोगों से उनकी जिंदगी छीन ली. आफत भरी भीषण बारिश के चलते यहां पर लैंडस्लाइड हुआ जिसमें अबतक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं. वहीं 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. 2024 में यह अबतक की सबसे बड़ी आपदा है लेकिन कुदरत की यह मार पहली बार मानव जाती पर नहीं पड़ी है बल्कि पिछले कुछ सालों में भारत में कई गंभीर और जानलेवा भूस्खलन हुए हैं, जिसने मानवजाति को हिला कर रख दिया है. तो चलिए आज आपको हम बताते हैं भारत में हुए कुछ सबसे भयानक भूस्खलनों की सूची

 

केदारनाथ (Kedarnath) 2013

16 जून 2013 … केदारनाथ धाम के पीछे मौजूद चोराबारी ग्लेशियर के ऊपर बादल फटा. ग्लेशियर में बनी एक पुरानी झील में इतना पानी भर गया कि उसकी दीवार टूट गई. पांच मिनट में पूरी झील खाली हो गई. पानी इतनी तेजी से निकला कि केदारनाथ धाम से लेकर हरिद्वार तक 239 किलोमीटर तक सुनामी जैसी लहरें देखने को मिलीं. चारों तरफ तबाही और बर्बादी. हिमालयी सुनामी’ के बाद केदारनाथ धाम बर्बाद हो चुका था. 6 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे. हजारों लोग लापता हो गए थे. 4500 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए थे.

 

दार्जिलिंग (Darjeeling) 1968

पक्ष्चिम बंगाल के खूबसूरत शहर दार्जिलिंग में 1968 में 2 से 5 अक्टूबर के बीच लगातार चार दिनों तक बारिश हुई थी, जिसके कारण सैकड़ों भूस्खलन हुए, मकान और पुल बह गए तथा लगभग 1,000 लोग मारे गए थे. इतना ही नहीं लैंडस्लाइड के चलते विनाशकारी बाढ़ ने 60km लंबा राष्ट्रीय राज्यमार्ग कई हिस्सों में तोड़ कर रख दिया था.

 

गुवाहाटी, असम (1948)

सितंबर, 1948 को असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद अचानक हुए भू-स्खलन के बाद भारी तबाही आई. पूरा गांव इस त्रासदी में दफन हो गया. इस भयानक आपदा में कम से कम 500 लोग मलबे में जिंदा दफन हो गए.

 

मापला (1998)

भू-स्खलन की एक और विनाशकारी घटना उत्तर प्रदेश के मापला में अगस्त, 1998 में घटी. सात दिनों तक लगातार बारिश के बाद हुए भू-स्खलन में 380 से अधिक लोगों की मौत हो गई और पूरा गांव दफन हो गया. यह घटना देश के इतिहास में सबसे विनाशकारी मानवीय त्रासदियों में से एक थी.

 

मालिन (2014)

महाराष्ट्र के मालिन गांव में 30 जुलाई, 2014 को भारी वर्षा के कारण भू-स्खलन हुआ, जिससे लगभग 151 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 100 से अधिक लोग लापता हो गए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button