Hindi Newsportal

जम्मू कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने दो यूपी प्रवासी मजदूरों पर ग्रेनेड से किया हमला, दोनों की मौत

0 247

जम्मू कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने दो यूपी प्रवासी मजदूरों पर ग्रेनेड से किया हमला, दोनों की मौत

 

घाटी में आतंकी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, शोपियां में कश्मीरी पंडित की मौत के कुछ दिन बाद ही एक बार फिर घाटी से टारगेट किलिंग की घटना सामने आयी है। यहाँ इस बार आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को अपना निशाना बनाया है। गत  आतंकियों ने शोपियां के हरमेन में रह रहे श्रमिकों के कमरे के अंदर ग्रेनेड से हमला किया।

 

बता दें कि गत सोमवार की रात आतंकियों ने शोपियां के हरमन इलाके में सोते हुए दोनों मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मजदूरों की पहचान मनीष कुमार और राम सागर के रूप में की गयी है।

एडीजीपी कश्मीर जोन विजय कुमार ने मीडिया को बताया, मजदूरों पर ग्रेनेड फेकने वाला प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकी इमरान बशीर गनी, हरमन थे। शोपियां पुलिस ने आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच और छापेमारी चल रही है।