ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा किया स्वीकार, 14 जुलाई को भेजा था इस्तीफा

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उसी को अब पंजाब के राज्यपाल विजेंद्र पाल सिंह बदनोर के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है. पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कुछ दिन पहले ही राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था.

मंगलवार को अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वह नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे का फैसला उनके पत्र की सामग्री के बाद करेंगे. उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली में हुई कुछ बैठकों में भाग लेने और वापस चंडीगढ़ लौटने के बाद ऐसा करेंगे.

अमरिंदर सिंह और उनके कैबिनेट साथी नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद 14 जुलाई को उस समय और गहरा गया जब सिद्धू ने बिजली और नए और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया. क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू ने अपने इस्तीफे में लिखा, “मैं पंजाब मंत्रिमंडल के मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं.”

ALSO READ: सोनभद्र हत्याकांड: चुनार गेस्ट हाउस के बाहर प्रियंका गांधी का धरना जारी, कहा सभी…

पिछले महीने, नवजोत सिंह सिद्धू ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की और उन्हें “स्थिति से अवगत कराया” और उन्हें एक पत्र भी सौंपा.

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना त्याग पत्र सौंपते हुए, सिद्धू ने उसी की एक प्रति ट्विटर पर पोस्ट की। यह पत्र 10 जून, 2019 को दिया गया है.

बता दें कि छह जून को मंत्रिमंडल के पुनर्गठन में नवजोत सिंह सिद्धू से स्थानीय सरकार, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों का विभाग लेकर उन्हें बिजली और नए और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्रालय दे दिया था, जिसे सिद्धू ने संभालने से इंकार कर दिया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. 66B khẳng định đẳng cấp quốc tế thông qua chính sách bảo mật đa tầng, ngăn chặn tuyệt đối mọi hành vi xâm nhập trái phép. TONY06-11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button