
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात और क्षेत्र में आगे की स्थिति को लेकर चर्चा हुई।
बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री मोदी को क्षेत्र में हाल के घटनाक्रम और मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में जारी कूटनीतिक प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया।
Spoke with the President of Iran, Dr. Masoud Pezeshkian, on the recent developments in West Asia. Welcomed the progress made in the negotiations and expressed hope that continued efforts will lead to lasting peace in the region. Reiterated the importance of freedom of navigation…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 30, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में क्षेत्र में बनी सहमति का स्वागत किया और कहा कि किसी भी क्षेत्रीय विवाद का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकाला जाना चाहिए। उन्होंने स्थायी शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए लगातार प्रयास जारी रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने समुद्री मार्गों पर निर्बाध आवाजाही और व्यापार को सुरक्षित बनाए रखने की अहमियत भी बताई। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए बेहद जरूरी है। यह बातचीत एक बार फिर भारत की उस नीति को दर्शाती है, जिसमें वह क्षेत्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान, संवाद और कूटनीति को सबसे बेहतर रास्ता मानता है।





