ईरान का बड़ा फैसला: Strait of Hormuz से गुजरेंगे सभी कमर्शियल जहाज

ईरान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि Strait of Hormuz अब युद्धविराम (सीजफायर) के दौरान पूरी तरह से व्यापारिक जहाजों के लिए खुला रहेगा। यह फैसला दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक पर तनाव कम होने का संकेत माना जा रहा है।
In line with the ceasefire in Lebanon, the passage for all commercial vessels through Strait of Hormuz is declared completely open for the remaining period of ceasefire, on the coordinated route as already announced by Ports and Maritime Organisation of the Islamic Rep. of Iran.
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 17, 2026
जहाजों को मिली राहत
ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अरागची ने बताया कि सभी कमर्शियल जहाज तय किए गए रूट के जरिए इस रास्ते से गुजर सकेंगे। इसके लिए ईरान की पोर्ट्स और मैरीटाइम संस्था समन्वय करेगी।
सीजफायर के बाद फैसला
यह फैसला हाल ही में घोषित 10 दिन के युद्धविराम के बाद लिया गया है। इससे पहले अमेरिका ने Strait of Hormuz और ईरानी बंदरगाहों के आसपास नौसैनिक नाकाबंदी लगा दी थी।
वैश्विक बाजार को राहत
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल और गैस की सप्लाई होती है। इस रास्ते के खुलने से अंतरराष्ट्रीय बाजार और ऊर्जा सप्लाई पर पड़े दबाव में कमी आने की उम्मीद है।
ईरान के इस फैसले से वैश्विक व्यापार और तेल बाजार को बड़ी राहत मिली है। साथ ही यह कदम क्षेत्र में तनाव कम होने का भी संकेत दे रहा है।





