विदेश

अफ्रीका में Ebola प्रकोप के बीच बड़ा फैसला, भारत-अफ्रीका समिट पोस्टपोन

नई दिल्ली: भारत और अफ्रीकी संघ (African Union) ने चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट को फिलहाल टालने का फैसला किया है। यह सम्मेलन 28 मई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला था।

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अफ्रीका के कुछ हिस्सों में तेजी से बदलती स्वास्थ्य स्थिति और इबोला के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के साउथ किवू प्रांत समेत कई इलाकों में इबोला संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

भारत और अफ्रीकी संघ के बीच हुई बातचीत के बाद दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि सम्मेलन को बाद में आयोजित किया जाएगा। नई तारीखों की घोषणा आपसी चर्चा के बाद की जाएगी। दोनों पक्षों ने अफ्रीका में स्वास्थ्य तैयारियों और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने पर भी जोर दिया। इसके तहत Africa CDC और अलग-अलग देशों की स्वास्थ्य संस्थाओं को सहयोग देने की बात कही गई है।

भारत में अब तक इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मध्य अफ्रीका के कुछ हिस्सों में फैले इबोला प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित करने के बाद देशभर में निगरानी और तैयारियां बढ़ा दी गई हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्क्रीनिंग, क्वारंटीन, रेफरल सिस्टम और लैब टेस्टिंग की तैयारियां मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा प्रकोप इबोला वायरस के Bundibugyo स्ट्रेन से जुड़ा हुआ है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button