चार दिवसीय भारत दौरे पर साइप्रस राष्ट्रपति, मुंबई से दिल्ली तक हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली: साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स को गुरुवार को दिल्ली में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वे भारत के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं।
A warm welcome to President @Christodulides of the Republic of Cyprus as he arrives in New Delhi following the Mumbai leg of his visit. He was accorded a ceremonial welcome and Guard of Honour and was warmly received by Minister of State for Road Transport and Highways, Shri Ajay… pic.twitter.com/XPh8EdUNwi
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) May 21, 2026
यह यात्रा 20 से 23 मई तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है। यह राष्ट्रपति बनने के बाद उनका भारत का पहला आधिकारिक दौरा है। इससे पहले वे बुधवार को मुंबई पहुंचे थे, जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल जिश्नु देव वर्मा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया।
मुंबई में उन्होंने एक बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लिया, जिसमें भारत और साइप्रस के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति क्रिस्टोडोलाइड्स के बीच व्यापार, तकनीक, रक्षा, शिक्षा, सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिनटेक और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत होने की उम्मीद है।
इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके सम्मान में राष्ट्रपति भवन में एक आधिकारिक भोज (banquet) भी आयोजित करेंगी।





