मनोरंजन

धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे ‘धरम पाजी’

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में अब सुधार है. बीते कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी, जिससे परिवार और प्रशंसक बेहद चिंतित थे. हालांकि अब उनके स्वास्थ्य को लेकर राहत भरी खबर आई है — धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वे अपने घर लौट आए हैं.

धर्मेंद्र बुधवार सुबह करीब 7 बजे एम्बुलेंस के ज़रिए अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए. उनके बेटे बॉबी देओल एम्बुलेंस के पीछे अपनी कार से घर तक साथ आए. धर्मेंद्र के रवाना होने के बाद अस्पताल परिसर में लगी बैरिकेडिंग हटा दी गई. जानकारी के अनुसार, अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा.

पिछले दो दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में धर्मेंद्र से मिलने वालों का तांता लगा हुआ था. शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा और आमिर खान जैसी फिल्मी हस्तियां भी अस्पताल पहुंचीं, लेकिन अभिनेता के आईसीयू में भर्ती होने के कारण उनसे मुलाकात करना आसान नहीं था. इस बीच, उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल लगातार अस्पताल में मौजूद रहे और मीडिया तथा फैन्स को उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते रहे.

इस दौरान सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन को लेकर अफवाहें भी फैल गई थीं. इन झूठी खबरों पर धर्मेंद्र की बेटियां ईशा देओल और हेमा मालिनी ने नाराज़गी जाहिर की और अफवाह फैलाने वालों को फटकार लगाई.

फिलहाल, धर्मेंद्र घर पर आराम कर रहे हैं और डॉक्टरों की टीम उनकी नियमित जांच करेगी. फैन्स और करीबियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है कि ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र अब धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button