ताज़ा खबरेंफ़ेक न्यूज़ चेकर

फैक्ट चेक: बिहार चुनाव में अखिलेश यादव ने नहीं की बीजेपी की तारीफ, एडिटेड वीडियो हुआ वायरल

फैक्ट चेक: बिहार चुनाव में अखिलेश यादव ने नहीं की बीजेपी की तारीफ, एडिटेड वीडियो हुआ वायरल

 

बिहार में विधानसभा चुनावों को लेकर मतदान प्रक्रिया जारी है, इस लोकतंत्र के उत्सव में बिहार की जनता खूब बढ़चढ़ के भाग ले रही है। जहाँ एक तरफ जमीनीस्तर पर सभी अपनी अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया भी इन चुनावों में अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं।

ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का है जहाँ वह बिहार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें अपने संबोधन में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “मैं कह सकता हूं कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है। मैं जब से चुनाव में घूम रहा हूं। चुनाव में बिहार में मैं देख रहा हूं, जनता के बीच में एक विशेष उत्साह और लगाव भारतीय जनता पार्टी के लिए दिखाई दे रहा है।”

इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तारीफ की।

फेसबुक के वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “अखिलेश को मालूम है कि बिहार में बीजेपी की सरकार बनने वाली है! तभी तो RJD के मंच पर भी बीजेपी की तारीफ़ों के पुल बाँध रहे हैं।

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो एडिटेड है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Alam Siddique नामक फेसबुक पेज पर मिला है। प्राप्त वीडियो में हमने देखा कि “मैं कह सकता हूं कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है। मैं जब से चुनाव में घूम रहा हूं। चुनाव में बिहार में मैं देख रहा हूं, जनता के बीच में एक विशेष उत्साह और लगाव तेजस्वी के लिए दिखाई दे रहा है।

उपरोक्त प्राप्त वीडियो की मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल समाजवादी पार्टी की आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी मिला। जिसे नवंबर 05, 2025 को अपलोड किया गया था। यहाँ भी सुना जा सकता है कि अखिलेश यादव कहते हैं कि “मैं कह सकता हूं कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है। मैं जब से चुनाव में घूम रहा हूं। चुनाव में बिहार में मैं देख रहा हूं, जनता के बीच में एक विशेष उत्साह और लगाव तेजस्वी के लिए दिखाई दे रहा है।

 

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि अखिलेश यादव का यह वायरल वीडियो असली नहीं है बल्कि एडिटेड है।

 

Show More
Back to top button