Hindi Newsportal

भगवंत मान बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, पंजाब में पहली बार बनी आम आदमी पार्टी की सरकार

0 445

भगवंत मान बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, पंजाब में पहली बार बनी आम आदमी पार्टी की सरकार

 

आज भगत सिंह के गांव में भगवंत मान ने राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण की। मान को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भगवंत मान कभी कॉमेडियन हुआ करते थे। अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बता दें क्रम के हिसाब से मान 25वें और नेताओं के तौर पर वह पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री हैं।

सीएम पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि, ‘पंजाब की खुशहाली और शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए ली गई बदलाव की यह शपथ पंजाब को खुशहाल राज्य बनाएगी। शिक्षा, व्यापार और कृषि शिखर पर पहुंचाएंगी। रोजगार के नए रास्ते खुलने से युवाओं में नई उम्मीद जगेगी। आप की सरकार पंजाब को सुनहरा और रंगला राज्य बनाएगी ‘।

 

इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंजाब के नए सीएम भगवंत मान को बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट भगवंत मान को पंजाब के सीएम के तौर पर शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं है। ट्वीट में उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास और राज्य के लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे।

 

 

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.