कोलकाता में मेस्सी की झलक न मिलने से भड़का जनसैलाब, सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़

कोलकाता, 13 दिसंबर 2025 – पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित प्रतिष्ठित सॉल्ट लेक स्टेडियम गुरुवार शाम को उग्र प्रदर्शन और हिंसा का गवाह बना, जब फुटबॉल के विश्वविख्यात दिग्गज लियोनेल मेस्सी की एक झलक पाने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़ को घोर निराशा का सामना करना पड़ा. अर्जेंटीना के महानायक को मैदान पर उतरते देखने का सपना लेकर पहुंचे हजारों उत्साही प्रशंसकों का उत्साह जब कुंठा में बदल गया, तो स्टेडियम परिसर अनियंत्रित हो उठा.
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: गुस्साए फैंस ने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां फेंकी।
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम से चले गए हैं।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/Paa5U6Pq9Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2025
उम्मीदों का टूटना, गुस्से का फूटना
मेस्सी को खेलते हुए देखने की आशा में आंखें बिछाए बैठे दर्शकों को जब यह एहसास हुआ कि उनकी प्रतीक्षा व्यर्थ गई है, तो उनका गुस्सा सड़कों पर उतर आया. आक्रोशित फैंस ने स्टेडियम के अंदर और बाहर हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया. कई स्थानों पर तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं. इस अप्रत्याशित और अप्रिय घटनाक्रम के वीडियो क्लिप्स देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और देशभर में सुर्खियां बटोरने लगीं.
कार्यक्रम समाप्ति के बाद फूटा जनाक्रोश
- स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के एक फैन ने कहा, “500 व्यक्तियों, नेता और अभिनेताओं ने मेसी को घेर कर रखा था. हम लोग यहां क्यों आए हैं? हमने टिकट ली… लेकिन हम उनकी झलक तक नहीं देख पाए.”
#WATCH | कोलकाता: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के एक फैन ने कहा, “500 व्यक्तियों, नेता और अभिनेताओं ने मेसी को घेर कर रखा था। हम लोग यहां क्यों आए हैं? हमने टिकट ली… लेकिन हम उनकी झलक तक नहीं देख पाए।” https://t.co/SiZ4tmFaw9 pic.twitter.com/nQcodlIUn3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2025
- स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की एक फैन अंकिता ने कहा, “…मेरा बच्चा बहुत उत्साहित था कि हम मेसी को देखेंगे लेकिन हम उन्हें देख नहीं पाए. यह बहुत निराशाजनक था…”
#WATCH | कोलकाता: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की एक फैन अंकिता ने कहा, “…मेरा बच्चा बहुत उत्साहित था कि हम मेसी को देखेंगे लेकिन हम उन्हें देख नहीं पाए। यह बहुत निराशाजनक था…” https://t.co/SiZ4tmFaw9 pic.twitter.com/5hIRL5guR0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2025
- स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के एक फैन शोभिक चक्रवर्ती ने कहा, “बिल्कुल बेकार इवेंट थाय़. मेसी 10 मिनट के लिए आए और सभी नेताओं-मंत्रियों ने उन्हें देख लिया… हम कुछ भी नहीं देख पाए… शाहरुख खान के भी आने की बात थी लेकिन वो भी नहीं आए. केवल 10 मिनट में पूरा इवेंट खत्म हो गया. यह पूरा धोखा था…” एक अन्य प्रशंसक शौनक मित्रा ने कहा, “…10 मिनट भी नहीं थे हमारे पास की हम मेसी को देख पाएं लेकिन उनके आस-पास बहुत भीड़ थी… यह धोखे के अलावा और कुछ नहीं है.”





