खेलताज़ा खबरें

IND vs AUS 3rd T20: तीसरे T20 मुकाबले से पहले AUS का बड़ा फेरबदल, बदले 6 खिलाड़ी

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी में खेला जाना है. पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2 मैच जीतकर 2-0 से आगे है. आज का यह मुकाबला शाम 7 बजे से लाइव देखा जा सकता है.

 

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे टी 20 मुकाबले से पहले टीम में बड़े बदलाव किए हैं. AUS ने वर्ल्ड कप खेल चुके अपने दिग्गज खिलाड़ियों को अब वापस ऑस्ट्रेलिया भेज दिया है. बता दें कि स्टीव स्मिथ, एडम जैम्पा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस, और सीन एबॉट अब सीरीज का हिस्सा नहीं हैं तो वहीं, उनकी जगह अब आखिरी के तीन मैचों के लिए टीम में बेन मैक्डरमोट, जोश फिलिप, बेन ड्वारशुइस और क्रिस ग्रीन को शामिल कर लिया गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव के बाद भारत के पास सीरीज में क्लीन स्वीप का अच्छा मौका है. भारतीय टीम आज का मैच जीत लेती है, तो सीरीज पर कब्जा कर लेगी.

 

आखिरी 3 टी-20 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, क्रिस ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमोट, जोश फिलिप, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, केन रिचर्डसन

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button