NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: क्या भारत में पाकिस्तानी खिलाडियों का भगवा रंग के गमछे के साथ किया गया स्वागत? भ्रामक दावा हुआ वायरल, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: क्या भारत में पाकिस्तानी खिलाडियों का भगवा रंग के गमछे के साथ किया गया स्वागत? भ्रामक दावा हुआ वायरल, जानें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में एक पाकिस्तानी क्रिकेट प्लेयर को गले में भगवा रंग का गमछा ओढ़े हुए देखा जा सकता है। इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है भारत में पाकिस्तानियों क्रिकेट खिलाडियों का भगवा गमछा पहना कर स्वागत किया गया।

फेसबुक पर वायरल तस्वीर शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भगवा गमछा पहनाकर भारत में स्वागत। वर्ल्ड कप खेलने भारत पहुंची है पाकिस्तानी क्रिकेट टीम। पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 के लिए 7 साल बाद भारत आयी है उनका स्वागत भी हमारे सनातन धर्म के हिसाब से किया गया सभी पाकिस्तान के खिलाडियों को भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया गया, ये है हिन्दू राष्ट्र की तरफ बढ़ता भारत

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल दावा भ्रामक है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले गूगल पर कुछ संबंधित कीवर्ड्स से खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो Pakistan Cricket नामक पेज पर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के भारत में आगमन के दौरान का वीडियो अपलोड किया गया है।

यूट्यूब पर प्राप्त वीडियो में हमने देखा कि पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाडियों का उनके गले में गमछा डालकर स्वागत जरूर किया गया था। लेकिन हर खिलाड़ी के गले में अलग-अलग रंग का गमछा लपेटा गया था। ऐसा नहीं था कि सभी खिलाडियों का स्वागत भगवा रंग के गमछे के साथ किया गया था।

इसकी पुष्टि के लिए हमने एक बार फिर गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें Pakistan Cricket के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी पाक खिलाडियों के भारत में स्वागत का वीडियो अपलोड किया गया है। 2 मिनट 45 सेकड के इस वीडियो को 1 मिनट 16 सेकंड तक देखने पर हमने पाया कि सभी खिलाडियों को अलग-अलग रंग के गमछे के साथ स्वागत किया गया है।

 

पड़ताल के दौरान हमें उपरोक्त मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल दावा भ्रामक है, पाकिस्तानी खिलाडियों का भारत में स्वागत भगवा रंग के गमछे के साथ नहीं बल्कि अलग-अलग रंग के गमछे के साथ किया गया है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button