ताज़ा खबरें

पाकिस्‍तान के पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में विस्‍फोट, 2 की मौत

क्वेटा: पाकिस्‍तान के पेशवर से दुखद घटना सामने आई है जहां, पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में विस्‍फोट होने से 2 यात्रियों की मौत हो गई.

 

बता दें कि पाकिस्‍तान की जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में विस्‍फोट हुआ है. पाक की एआरवाई न्यूज के मुताबिक, विस्फोट में 2 यात्रियों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए. धमाका उस समय हुआ जब क्वेटा जाने वाली जाफर एक्सप्रेस चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी. ये ट्रेन पेशावर से आ रही थी.

 

धमाके के कारण की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन इस हमले के पीछे किसी आतंकवादी समूह के हाथ होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. बता दें कि जाफर एक्सप्रेस में पिछले महीने ही ऐसा ही एक ब्लास्ट हुआ था. इस ब्‍लास्‍ट में आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. इस ब्लास्ट से जाफर एक्सप्रेस के दो डिब्बे भी पटरी से उतर गए थे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button