आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी विशाखापत्तनम, CM जगन रेड्डी ने किया ऐलान

विशाखापट्टनम: मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (Chief Minister Jagan Mohan Reddy) ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए विशाखापट्टनम को दक्षिण भारतीय राज्य आंध्रप्रदेश की नई राजधानी घोषित किया है.
राष्ट्रीय राजधानी में अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से मिलने के दौरान वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा घोषणा की गई थी.
इस खबर की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “यहां मैं आपको विशाखापत्तनम में आमंत्रित करने आया हूं, जो आने वाले दिनों में हमारी राजधानी बनने जा रहा है. मैं खुद आने वाले महीनों में विशाखापट्टनम शिफ्ट हो जाऊंगा.
सीएम रेड्डी ने कहा कि विशाखापत्तनम जिसे विजाग के नाम से भी जाना जाता है, राज्यपाल के निवास के रूप में भी काम करेगा. अमरावती से विधायिका संचालित होगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एक वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं. यह 3 और 4 मार्च को विशाखापट्टनम में आयोजित होने जा रहा है. मैं इस अवसर को आप सभी को व्यक्तिगत रूप से शिखर सम्मेलन में आमंत्रित कर रहा हूं. आप सभी से अनुरोध है कि आप ना केवल यहां आएं बल्कि विदेशों में अपने सहयोगियों के सामने इसे लेकर एक अच्छा और एक मजबूत शब्द भी रखें.





