मालवीय नगर त्रासदी पर देश स्तब्ध, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्तरां में लगी भीषण आग में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार अब तक 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद इमारत में फंसे कई लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से कूदने की कोशिश की। पुलिस को सुबह करीब 8:48 बजे फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया गया।
फिलहाल बचाव और तलाशी अभियान जारी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
The loss of lives due to a fire incident in Malviya Nagar, Delhi is tragic. My
condolences to those who have lost their loved ones. Wishing a speedy recovery to the injured. Authorities are providing all possible assistance to those affected.An ex-gratia of Rs. 2 lakh from…
— PMO India (@PMOIndia) June 3, 2026
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत एवं बचाव कार्यों में हरसंभव मदद करने की अपील की।
दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
सभी शोकाकुल परिजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वो राहत और बचाव कार्य में हर संभव योगदान दें।
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 3, 2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
Deeply saddened by the tragic loss of lives in the devastating fire incident in Malviya Nagar.
My heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for the speedy recovery of those injured and for strength & courage to all those affected by this heartbreaking tragedy.…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 3, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मालवीय नगर की आग की घटना से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना से मन अत्यंत व्यथित है। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। इस हृदयविदारक घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों को…
— Amit Shah (@AmitShah) June 3, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हादसे को हृदय विदारक बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी घटना पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया।
दिल्ली के मालवीयनगर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 3, 2026
मालवीय नगर में हुए इस भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। प्रशासन राहत कार्यों के साथ-साथ आग लगने के कारणों की जांच में भी जुटा हुआ है।





