ईरानी मिसाइल हमले में भारतीय क्रू मेंबर की मौत, 6 भारतीय समेत 8 नाविक घायल

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा हमला हुआ है। ईरानी क्रूज मिसाइलों के हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि 6 भारतीयों समेत कुल 8 नाविक घायल हो गए हैं। यह हमला यूएई के झंडे वाले दो तेल टैंकरों को निशाना बनाकर किया गया।
हमला मोंबासा और अल बहिया नाम के तेल टैंकरों पर हुआ, जो ओमान के समुद्री क्षेत्र से होकर गुजर रहे थे। घायलों में छह भारतीयों के अलावा दो यूक्रेनी नागरिक भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हमले की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने कड़ी निंदा की है। मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया और कहा कि यह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है।
The Ministry of Defence announces that the national tankers Mombasa and Al Bahiyah were targeted by two Iranian cruise missiles while transiting the southern shipping lane of the Strait of Hormuz, within Omani territorial waters.
The attack resulted in the death of one Indian… pic.twitter.com/i1HrXY0fKP
— وزارة الدفاع |MOD UAE (@modgovae) July 13, 2026
UAE रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश अपनी सुरक्षा, नागरिकों और हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का पूरा अधिकार रखता है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि उसकी सेना किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़ा संकट
यह हमला अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के बीच हुआ है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस की सप्लाई होती है। हमले के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजारों में हलचल देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 7.8 प्रतिशत बढ़कर 81.92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। माना जा रहा है कि इसका असर दुनियाभर में ईंधन की कीमतों पर पड़ सकता है।
अमेरिका ने ईरानी ठिकानों पर हमले जारी रखने की बात कही
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर एक और हमला किया है। अमेरिका का कहना है कि इन कार्रवाइयों का उद्देश्य ईरानी सेना की हमला करने की क्षमता को कमजोर करना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह एक बड़ा सैन्य अभियान है और आगे भी कार्रवाई जारी रह सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए कदम उठा रहा है।
ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों से शुल्क लेने पर विचार कर सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र की सुरक्षा पर खर्च कर रहा है और इसके लिए भरपाई चाहता है।





