मनोरंजन

रहस्यमयी दुनिया में आलिया की एंट्री, ‘तुम्बाड 2’ को मिला बड़ा स्टार पावर

अपकमिंग फिल्म ‘तुम्बाड 2’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एंट्री हो गई है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि आलिया इस मच अवेटेड सीक्वल का हिस्सा होंगी और फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इससे पहले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फिल्म से जुड़ने की खबर सामने आई थी। अब आलिया के शामिल होने से फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sohum Shah (@shah_sohum)


आलिया ने जताई खुशी
आलिया भट्ट ने फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘तुम्बाड’ ऐसी फिल्मों में से एक है, जिसकी दुनिया और कहानी लंबे समय तक दर्शकों के दिमाग में बनी रहती है। उन्होंने कहा कि इस रहस्यमयी दुनिया का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास है और वह सोहम शाह व नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

सोहम शाह ने भी किया स्वागत
फिल्म के अभिनेता और निर्माता सोहम शाह ने कहा कि आलिया भट्ट का ‘तुम्बाड 2’ से जुड़ना पूरी टीम के लिए खुशी की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को फिल्म में आलिया का एक नया अंदाज देखने को मिलेगा।

वहीं, निर्माता डॉ. जयंतीलाल गडा ने कहा कि आलिया भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं और उनका फिल्म से जुड़ना प्रोजेक्ट को और मजबूत बनाएगा।

कब रिलीज होगी ‘तुम्बाड 2’?
‘तुम्बाड 2’ का निर्माण सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज मिलकर कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। यह फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बता दें कि साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम्बाड’ ने अपनी अनोखी कहानी, शानदार विजुअल्स और रहस्यमयी दुनिया की वजह से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। फिल्म की दोबारा रिलीज ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और इसे भारतीय सिनेमा की मॉडर्न क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है।

Show More
Back to top button