खेल

शुभमन गिल का जलवा कायम, ICC जून प्लेयर ऑफ द मंथ की रेस में मिली जगह

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जून 2026 के ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इस अवॉर्ड के लिए भारत के कप्तान  शुभमन गिल, बांग्लादेश के ऑलराउंडर मोसादेक हुसैन और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को शॉर्टलिस्ट किया गया है। तीनों खिलाड़ियों ने जून महीने में अपने शानदार प्रदर्शन से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मोसादेक हुसैन का शानदार प्रदर्शन
बांग्लादेश के मोसादेक हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने 2-1 से जीती गई इस सीरीज में 157 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

नाथन स्मिथ ने गेंद से मचाया धमाल
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 3 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा 16 विकेट लिए और अपनी टीम की 2-1 से जीत में अहम योगदान दिया। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।

 शुभमन गिल का बल्ला रहा हावी
भारत के कप्तान  शुभमन गिल ने जून महीने में तीनों फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में 126 रन बनाए। इसके बाद वनडे सीरीज में 238 रन जोड़े, जिसमें लखनऊ में खेली गई शानदार 154 रन की पारी भी शामिल रही। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला।

अब इन तीनों खिलाड़ियों में से कौन ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीतेगा, इसका फैसला वोटिंग के आधार पर होगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button