पहलवानों ने WFI अध्यक्ष के खिलाफ जंतर- मंतर पर किया विरोध प्रदर्शन, रेसलर विनेश फोगाट ने अध्यक्ष पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

पहलवानों ने WFI अध्यक्ष के खिलाफ जंतर- मंतर पर किया विरोध प्रदर्शन, रेसलर विनेश फोगाट ने अध्यक्ष पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी बुधवार को कुछ रेसलर पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। भारतीय पहलवान व ओलंपियन विनेश फोगट ने कहा कि महिला पहलवान को कई तरह की परेशानी होती है, कुश्ती के अध्यक्ष द्वारा महिला खिलाड़ियों का शोषण किया गया। फेडरेशन खिलाड़ियों पर जबरदस्ती बैन लगाती है जिससे खिलाड़ी न खेल सके। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसके ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष होंगे।
महिला पहलवान को कई तरह परेशानी होती है, कुश्ती के अध्यक्ष द्वारा महिला खिलाड़ियों का शोषण किया गया।फेडरेशन खिलाड़ियों पर जबरदस्ती बैन लगाती है जिससे खिलाड़ी न खेल सके।किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसके ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष होंगे:भारतीय पहलवान व ओलंपियन विनेश फोगाट pic.twitter.com/Xo99eY6nKG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2023
दिल्ली के जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भावुक होते हुए भारतीय पहलवान व ओलंपियन विनेश फोगाट ने कहा, “फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों का शोषण किया गया। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसकी ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष व फेडरेशन होगी।
इसके साथ ही प्रदर्शन में शामिल रेसलर पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि खिलाड़ी अब तानाशाही नहीं सहेंगे। कई दिनों से खिलाड़ियों को दबाया जा रहा था। हम 3-4 बजे प्रेस वार्ता कर हमारी बात रखेंगे। हमारी लड़ाई सरकार से नहीं है बल्कि फेडरेशन से है। बजरंग पुनिया ने कहा कि हम चाहते हैं कि फेडरेशन का बदलाव हो और रेस्लिंग को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) द्वारा पहलवानों को परेशान किया जा रहा है। जो लोग WFI का हिस्सा हैं, उन्हें इस खेल के बारे में कुछ नहीं पता है
अध्यक्ष ब्रिजभूषण शरण सिंह ने दिया यह जवाब
इन सब आरोपों का जवाब देते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सबसे बड़ा आरोप विनेश फोगाट ने लगाया है..क्या कोई सामने है जो कह सके कि फेडरेशन ने किसी एथलीट का उत्पीड़न किया हो। यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा।
सबसे बड़ा आरोप विनेश फोगाट ने लगाया है..क्या कोई सामने है जो कह सके कि फेडरेशन ने किसी एथलीट का उत्पीड़न किया हो।यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा: बृजभूषण शरण सिंह, अध्यक्ष, रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, दिल्ली pic.twitter.com/wXRaxGw8hW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2023






Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.