कंझावला मामला: आरोपी ने किया खुलासा, कार में सवार लोगों को पता था कि महिला फंसी है लेकिन…
कंझावला मामला: कंझावला मामले में एक के बाद एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं. हालहि में आरोपी ने नया खुलासा किया है. उसने बताया कि कार में सवार लोगों को पता था कि पीड़िता कार के नीचे फंसी हुई है.
पुलिस पूछताछ में एक आरोपी ने कबूल किया है कि उन्हें इस बात का पता था कि कार के नीचे पीड़िता जिसका नाम अंजलि है वह फंसी हुई है. आरोपी ने बताया कि वह डर गए थे इसलिए वह गाड़ी को सड़क पर बिना रोके दौड़ा रहे थे. आरोपी ने आगे कहा कि उन्हें इस बात का डर था कि यदि वह उस पीड़िता को गाड़ी से निकालते तो उन पर हत्या का केस लग जाता और वह सब फंस जाते. बता दें कि गाड़ी चालक अमित के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था.
बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हिट एंड ड्रैग मामले में सातवें आरोपी अंकुश को शनिवार को रोहिणी कोर्ट से जमानत मिलने के बाद छह आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा.
दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार युवकों ने 20 साल की अंजलि को टक्कर मार दी थी. हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे. लड़की कार के नीचे फंसी रही और कई किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही. पुलिस के मुताबिक, घसीटे जाने के कारण उसके पैर भी शरीर से अलग हो गए थे. जिसके बाद पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि सातवें आरोपी अंकुश खन्ना को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने जमानत दे दी.






Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.info/id/register?ref=UM6SMJM3