ताज़ा खबरेंभारत

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज यानी बुधवार को बड़ी राहत दी है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान को जमानत दे दी.

 

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की नियुक्तियों को लेकर अनियमितता के मामले में आरोपित आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है. विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने अमानतुल्लाह खान को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा करने के आदेश दिया है.

 

इससे पहले सोमवार 26 सितंबर को मामले में सुनवाई के दौरान दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था. बता दें कि पांच दिन की कस्टडी खत्म होने के बाद एसीबी ने उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button