समंथा के घर गूंजेगी किलकारी, फिल्म की सक्सेस मीट में साझा की बड़ी खबर

अभिनेत्री Samantha Ruth Prabhu ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी साझा की है। बताया जा रहा है कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। हैदराबाद में उनकी हालिया फिल्म Maa Inti Bangaaram की सक्सेस मीट के दौरान उन्होंने यह जानकारी प्रशंसकों और मीडिया के साथ साझा की।
View this post on Instagram
कार्यक्रम में समंथा ने कहा कि वह जल्द ही कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेंगी ताकि अपने जीवन के इस नए चरण पर ध्यान दे सकें। उन्होंने कहा, “सॉरी दोस्तों, एक छोटा सा ब्रेक और फिर मैं वापस आऊंगी। अब मुझे मैटरनिटी लीव लेनी होगी, लेकिन मैं बहुत खुश हूं।”
समंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं चल रही थीं। हाल ही में फिल्म के एक सेलिब्रेशन इवेंट में उनकी मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। इस कार्यक्रम में फिल्म निर्माता Raj Nidimoru, निर्देशक B. V. Nandini Reddy और अन्य कलाकार भी मौजूद थे। सामंथा की घोषणा ने फिल्म की सफलता के जश्न को और खास बना दिया।
वहीं, मां इंटी बंगारम बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म में सामंथा के अभिनय को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है।
एक ओर जहां फिल्म की सफलता का जश्न जारी है, वहीं दूसरी ओर समंथा अब अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं। प्रशंसक उन्हें मां बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।





