ताज़ा खबरें

फ़िनलैंड की प्रधानमंत्री ‘सना मारिन’ का पार्टी वाला डांस वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो 

फ़िनलैंड की प्रधानमंत्री ‘सना मारिन’ का पार्टी वाला डांस वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो 

 

सोशल मीडिया पर फ़िनलैंड की 36 वर्षीय प्रधानमंत्री ‘सना मारिन’ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी सेलिब्रिटि दोस्तों के साथ एक कमरे में पार्टी करते और जमकर डांस करते दिख रही हैं। वायरल इस वीडियो को फोन से रिकॉर्ड किया गया है। सना मारिन दुनिया की उन नेताओं में एक हैं, जो अपनी पार्टी प्रेम को लेकर विवादों में फंस चुके हैं।  नीचे देखें वीडियो

वीडियो देखने पर लग रहा है कि यह पार्टी एक निजी अपार्टमेंट में हुई थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब बनाया गया है। वीडियो में फिनिश गायिका अल्मा और उनकी बहन अन्ना, रैपर पेट्री न्यागार्ड, टीवी होस्ट टिन्नी विकस्ट्रॉम, फोटोग्राफर और इंफ्लूएंसर जनिता ऑटो, रेडियो होस्ट करोलिना तुओमिनेन और मारिन की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कुछ महीने पहले ही सना मारिन को कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद देर रात तक क्लबों में घूमने के कारण सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button