ताज़ा खबरें

नेपाल की राजधानी काठमांडू की भूकंप के झटके, रेक्टर स्केल में 5.5 रही त्रीवता

नेपाल की राजधानी काठमांडू की भूकंप के झटके, रेक्टर स्केल में 5.5 रही त्रीवता

 

आज यानी रविवार की सुबह नेपाल की राजधानी काठमांडू की धरती भूकंप के झटको से कांप उठी। यहां 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया, सुबह करीब 7:58 मिनट पर झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था किउत्तर बिहार के कई जिलों में भी इसके झटके महसूस किए गए। नेपाल से सटे मधुबनी, समस्तीपुर, अररिया, कटिहार, सीतामढ़ी में सुबह 7.58 बजे धरती हिली। हालांकि कहीं से भी अभी तक जानमाल या किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

बता दें कि नेपाल में पांच दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अमेरिकी जियोलाजिकल सर्वे की माने तो यह भूकंप नागरकोट से 21 किमी उत्तर पूर्व में आया था। भूकंप की तीव्रता 4.1 मैग्नीट्यूड रही थी। हालांकि तब भी कोई नुकसान की जानकारी नहीं मिली थी।

जानें क्यों आता है भूकंप?

धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती है, तो भूकंप महसूस होता है।

 

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button