पति के साथ छुट्टियां मनाने पहुंची IT प्रोफेशनल की संदिग्ध मौत, मसूरी होमस्टे में मिला शव
Dehradun: उत्तराखंड के मसूरी में एक होमस्टे में 27 वर्षीय महिला आईटी प्रोफेशनल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में कार्यरत थीं और मूल रूप से विशाखापट्टनम की रहने वाली थीं।
पुलिस के अनुसार, राधा गायत्री अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ छुट्टियां मनाने मसूरी आई थीं। दोनों रविवार देर रात मसूरी-धनोल्टी रोड स्थित एक होमस्टे में ठहरे थे। सोमवार सुबह महिला कमरे में मृत पाई गई।
कमरे में खून के निशान और शराब की बोतलें मिलीं
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का शव कमरे के फर्श पर बिना कपड़ों के मिला। कमरे में बिस्तर पर खून के निशान पाए गए, जबकि दो खाली शराब की बोतलें और खाने-पीने का सामानseo भी बरामद हुआ।
पति ने पुलिस को बताया कि दोनों ने रात में शराब पी थी और सुबह करीब 3:30 बजे सोए थे। सुबह उठने पर उन्होंने पत्नी को बेहोश पाया। उनके अनुसार महिला के नाक से खून निकल रहा था और वह प्रतिक्रिया नहीं दे रही थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मेडिकल टीम ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव को देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने का भी फैसला किया है ताकि मौत के कारणों का सही पता लगाया जा सके।
सात महीने पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक राधा गायत्री और सौम्या श्रीचरण की शादी 8 नवंबर 2025 को हुई थी। दोनों आईटी सेक्टर में कार्यरत थे। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है, जो विशाखापट्टनम से देहरादून पहुंच रहे हैं।
जांच में जुटी पुलिस
मसूरी के सर्किल ऑफिसर मनोज असवाल ने कहा कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
यह मामला कई सवाल खड़े कर रहा है और पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।






Appreciation tto mmy fagher whho sharwd witth mme regarding thgis webpage,
this wegpage iss teuly amazing.
Feeel frfee too surf tto myy blog; redwap.pro (Lashunda)