ताज़ा खबरें

अग्निपथ योजना के विरोध में आज भारत बंद का एलान, 181 मेल एक्सप्रेस और 348 यात्री ट्रेने रद्द

अग्निपथ योजना के विरोध में आज भारत बंद का एलान, 181 मेल एक्सप्रेस और 348 यात्री ट्रेने रद्द

 

आज यानी 20 जून को सेना ‘अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना के विरोध में आज कुछ संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। वहीं लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन कई राज्यों में हिंसक होते भी नजर आए हैं। ऐसे में उग्र प्रदर्शन की आशंका के बीच पंजाब, हरियाणा से लेकर बिहार तक पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बता दें बिहार में प्रदर्शनकारियों और छात्र संगठनों के बिहार बंद बुलाए जाने के बाद आज भारत बंद बुलाया गया है। इसे लेकर देश के कई राज्यों में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

अग्निपथ योजना के विरोध में जारों की तादाद में कई राज्यों में युवा इस योजना के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। अग्निपथ योजना को लेकर रविवार के दिन तीनों सेनाओं की ओर से एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें अग्निपथ योजना के फायदों के बारे में बताया गया। तो वहीं अब प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने सोमवार के दिन भारत बंद का ऐलान कर दिया है।

इसके अतिरिक्त रेल मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक देश भर में अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के चलते 181 मेल एक्सप्रेस और 348 यात्री ट्रेनों के साथ 4 मेल एक्सप्रेस और 6 पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गयी है।

 

 

 

 

 

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button