COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 12,899 नए मामले दर्ज, 15 लोगों की मौत
COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 12,899 नए मामले दर्ज, 15 लोगों की मौत
COVID-19 Update: सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 12,899 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 72474 हो गई है।
वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,855 पर पहुंच गया है। वहीं 8518 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 58,215 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,26,99,363 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
#COVID19 | #India reports 12,899 fresh infections & 15 deaths today; Active cases rise to 72,474 pic.twitter.com/onXHxGmu8f
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) June 19, 2022





