ताज़ा खबरें

COVID19 Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,688 नए मामले दर्ज, 50 लोगों की मौत

COVID-19 Update: शनिवार सुबह सामने आए आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना के केसों में उछाल हो रहा है. पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,688 नए मामले सामने आए हैं.

 

वहीं इस दौरान देश में कोरोना से 50 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल 5,23,803 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 18,684 हो गई है. बीते 24 घंटों में 2,755 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. मौजूदा वक्त में रिकवरी रेट की बात करें तो इस वक्त रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत है जो कि एक राहत की बात है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

 

कुल मामले: 4,30,75,864

सक्रिय मामले: 18,684

कुल रिकवरी: 4,25,33,377

कुल मौत: 5,23,803

कुल वैक्सीनेशन: 1,88,89,90,935

 

देश में डेली पॉजिटिविटी रेट अब बढ़कर 0.74 फीसदी पर आ गई है. वीकली पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर अब 0.66 फीसदी हो गई है. अब तक देश में कुल 83.74 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है.  पिछले 24 घंटों के अंदर 4,96,640 सैंपल की जांच की गई है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button