ताज़ा खबरेंमनोरंजन

रणबीर-आलिया की शादी से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

क्या साल की सबसे बड़ी शादी की शुरूआत हो चुकी है ? सब कुछ तैयार है और फैंस भी बेहद खुश है.

 

हम बात कर रहे हैं चर्चा में चल रही जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया की शादी की. बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया की शादी की अफवाहों के बीच अभिनेता रणबीर के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आपको बतादें कि शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू होने हैं.

 

कथित तौर पर हल्दी की रस्म के लिए घर में आने वाले लोगों के फोन कैमरों पर गार्ड द्वारा स्टिकर लगाते हुए भी देखा गया था. आपको बतादें कि कैटरीना और विक्की की शादी के बाद से एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है जिसमे शादी में शामिल लोगों के फोन के कैमरे को अनुमति नहीं दी जाती. हालांकि यह इसलिए किया जाता है ताकि स्टार्स की प्रायवेसी लीक न हो.

 

वहीं कपल अपनी शादी की जानकारी देने से पीछे हट रहे हैं और अब तक चुप्पी साधे हुए हैं. आलिया और रणबीर ने अपनी आने वाली अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर डेटिंग शुरू की थी.

 

 

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button