राजनीति

यूपी विधानसभा चुनाव: छठवें चरण में शाम 5 बजे तक 53.31 प्रतिशत मतदान, अम्बेडकर नगर सबसे आगे

यूपी के छठवें चरण में शाम 5 बजे तक 53.31 प्रतिशत मतदान, अम्बेडकर नगर सबसे आगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में राज्य के 10 जिलों (बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, अम्बेडकर नगर, देवरिया,बलिया, बस्ती, गोरखपुर, संत कबीर नगर, महराजगंज, कुशीनगर ) की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही। शाम 5 बजे तक कुल 53.31 प्रतिशत मतदान हुआ, सबसे ज्यादा मतदान अम्बेडकर नगर (58.68%) में हुआ। 

मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने 56 सामान्य प्रेक्षक, 10 पुलिस प्रेक्षक वहीं 18 व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं। इसके अलावा 1,680 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 228 जोनल मजिस्ट्रेट, 173 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2,137 सूक्ष्म पर्यवेक्षक भी तैनात किए गये हैं। इसके साथ ही राज्य स्तर पर एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, एक वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक तथा दो वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गये हैं।  

कौन-कौन से दिग्गज नेता हैं मैदान में: 

छठवें चरण में पूर्वांचल के कई दिग्गज नेता हैं मैदान में हैं। इनमें गोरखपुर सदर से सीएम योगी आदित्यनाथ , स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (बांसी), बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी (इटवा), बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य (फाजिलनगर), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (तमकुहीराज), सूर्य प्रताप शाही (पथरदेवा), अमनमणि त्रिपाठी (नौतनवा), विनय शंकर तिवारी (चिल्लूपार), बीजेपी उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह (बलिया) से चुनाव मैदान में हैं।

10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर कुल 676 उम्मीदवार आज़मा रहे हैं अपनी किस्मत।   

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button